RAM क्या होता है? | Best RAM buying guide in Hindi

RAM क्या होता है? और RAM को खरीदते समय ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण बातों के बारे में आज इस लेख में जानने का प्रयास करेंगे| RAM के बारे में महत्वपूर्ण और जरुरी बातो को जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़िए| 

आप में से लगभग सभी लोगों ने RAM के बारे में सुना जरूर है और कुछ लोग बहुत सी बाते RAM के बारे में जानते भी होंगे| Mobile Phone, Tab, Laptop, ThinkPad और Computer इत्यादि जितने भी डिवाइस है इसमें एक चीज बहुत ही सामान्य है RAM ये तो आप जानते ही होंगे|  

लेकिन RAM जो है वो Mobile Phone, Tab, Laptop, ThinkPad और Computer जैसे डिवाइस के लिए जरूरी क्यों है? RAM क्या होता है? और RAM को खरीदते समय ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण बातों के बारे में चलिए विस्तार से जानते हैं|

मुख्य जानकारी को TOC की मदद से तुरंत पढ़ें| 

RAM क्या होता है?

RAM एक सेमीकंडक्टर से बना हुआ, कंप्यूटर मेमोरी सिस्टम का भाग है जो किसी भी डिवाइस में जब कोई एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर या फाइल में हम काम करते है और CPU(प्रोसेसर) के द्वारा काम प्रोसेस किया जा रहा होता है तब जो डाटा उस समय बनता है वो HDD,SSD या Micro SD Card में save न होकर RAM में save होता है|

और जब हम काम पूरा कर लेते है और काम को सेव कर लेते है तब वो डाटा HDD,SSD या Micro SD Card में save होता है इसलिए RAM को प्राथमिक(प्राइमरी) मेमोरी कार्ड माना जाता है और HDD,SSD या Micro SD Card को सेकेंडरी मेमोरी कार्ड कहते है|

उदाहरण :- मान लेते है आप अभी MS Excel में एक चार्ट बना रहे हैं ऐसे में आप जो भी काम MS Excel में कर रहे है वो आपके कंप्यूटर के HDD या SSD में सेव न होकर आपके कंप्यूटर के RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) में सेव हो रही है और जब आपका काम कम्पलीट कर लेंगे और जब चार्ट के फाइल को सेव करेंगे तब वह आपके कंप्यूटर के HDD या SSD में सेव होगा|

RAM कितने प्रकार के होते हैं?

RAM दो प्रकार के होते हैं

SRAM

इसका पूरा नाम Static Random Access Memory है| SRAM बहुत ही स्पीड में काम करती है और यह बहुत महंगी होती है अभी के अधिकतर डिवाइसेस में इसको Cache मेमोरी की तरह इस्तेमाल किया जाता है| 

SRAM एक वोलेटाइल मेमोरी होती है अर्थात जब तक डिवाइस में इलेक्ट्रिसिटी आती रहती है तब तक ये काम करता है डिवाइस के बंद हो जाने पर ये काम करना बंद कर देता है| हमारे नॉर्मल डिवाइस में ये लगा होता है और इसका साइज लगभग 6-12 MB तक ही होती है| 

DRAM 

यह हमारे किसी भी डिवाइस में मेमोरी सिस्टम का प्राइमरी मेमोरी माना जाता है| DRAM का पूरा नाम Dynamic Random Access Memory है और इसको अभी के लगभग अधिकतर डिवाइस में RAM के नाम से इस्तेमाल किया जाता है| 

यह SRAM से काम करने में स्लो होती है लेकिन इसका साइज कई GB तक हो सकता है और यह बहुत सस्ती होती है| 

1998 में सबसे पहले DDR1 RAM रिलीज़ हुआ और अब तक इसके 5 अपग्रेडेड वर्जन बन चुके है DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 और DDR5| 

जब भी किसी RAM का कोई नया वर्जन आता है तो वो पहले वाले से ज्यादा स्पीड में काम करने वाला और कम पावर कंज्यूम करने वाला होता है| 

RAM में कितना MHz सही है

जितने भी DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 और DDR5 तक के RAM होते है उसके काम करने की स्पीड को MHz में मापा जाता है| जो RAM सबसे नया जनरेशन का होता है उसका MHz पिछले वाले से ज्यादा होता है| 

DDR4 RAM का स्पीड 3200MHz तक की है वहीं DDR5 RAM की स्पीड 6000MHz तक की है जो लगभग DDR4 से दो गुना है और DDR5 RAM DDR4 RAM से काम करने की स्पीड में अधिक और पावर कंजम्पशन में कम है

इसलिए जो भी नया टेक्नोलॉजी का RAM होता है वो काम करने में पिछले वाले से अच्छा और पावर कंज्यूम करने में कम होता है|

कंप्यूटर RAM और लैपटॉप RAM में क्या डिफरेंस होता है

कंप्यूटर का RAM और लैपटॉप का RAM में निम्नलिखित डिफरेंस देखने को मिलता है

  1. कंप्यूटर का RAM बहुत लम्बा और चौड़ाई में थोड़ा कम होता है
  2. लैपटॉप का RAM लम्बाई में छोटा और चौड़ाई में कम होता है
  3. कंप्यूटर के RAM को DIMM या UDiMM कहते है| 
  4. लैपटॉप के RAM को SO-DIMM कहते हैं|

Best RAM buying guide in Hindi | बेस्ट RAM कैसे ख़रीदे

अगर आप अपने कंप्यूटर में नया RAM लगाना चाहते है या RAM को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको मदरबोर्ड जनरेशन, CPU का सपोर्ट, Single channel or Dual channel, RAM जनरेशन का सपोर्ट, डिफ़ेरेन्ट कंपनी का RAM और DIMM/U-DIMM और SO-DIMM जैसे चीजों का ध्यान रखना पड़ता है|

Best RAM buying guide के बारे में चलिए विस्तार से जानते हैं|

मदरबोर्ड जनरेशन

अगर आप अपने नए कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए नया RAM खरीदना चाहते है या फिर अपने डिवाइस में पुराने RAM को हटाकर नया RAM लगाना चाहते हैं तो आपको RAM खरीदने से पहले अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के मदरबोर्ड को जरूर चेक करना चाहिए

हर एक मदरबोर्ड चाहे कंप्यूटर का हो अथवा लैपटॉप का उसमे कौन से मॉडल का और कौन से प्रकार DRAM लगेगा वो निर्धारित होता है ऐसे में अगर आप किसी दूसरे प्रकार का RAM खरीद लेते है जो आपके डिवाइस के मदरबोर्ड को सपोर्ट नहीं करता तो आपको प्रॉब्लम हो सकता है| 

Single channel or Dual channel

अभी के समय के हर एक मदरबोर्ड में RAM लगाने के लिए कम से कम 2 Slots जरूर मिलती है और बड़े बड़े मदरबोर्ड में 4 Slots तो जरूर मिलती है|

अगर आपके पास एक मदरबोर्ड है जिसमे RAM लगाने के लिए 2 Slots दिए हुए है और आपको उस मदरबोर्ड में 8 GB का RAM लगाना है तो आप क्या करेंगे?

RAM Slot in Motherboard
RAM Slot in Motherboard

बाजार में आपको एक एक RAM 2GB, 4GB, 8GB, 16GB और 32GB तक मिलता है| अगर आपने एक  मदरबोर्ड लिया है जिसमें दो RAM लगाने का Slot दिया गया है तो आपको 8GB का सिंगल RAM लगाने के जगह (4GBx2) 4GB -4GB के दो RAM लगाना चाहिए|

मान लेते है आपके पास एक कंप्यूटर सिस्टम है जिसके मदरबोर्ड में 8GB का एक RAM लगा हुआ है और आपके दोस्त के पास भी एक कंप्यूटर सिस्टम है जिसके कंप्यूटर सिस्टम के मदरबोर्ड में 4GB और 4GB के दो RAM लगे हुए है ऐसे में आपके दोस्त का कंप्यूटर सिस्टम आपके कंप्यूटर सिस्टम से 2 गुना जल्दी और फ़ास्ट काम करेगा|  

RAM जनरेशन का सपोर्ट

अगर आपके मदरबोर्ड में एक DDR3 4GB का RAM लगा हुआ है ऐसे में आप एक और DDR4 का RAM लगाकर आपके सिस्टम का RAM बढ़ाना चाहेंगे तो ऐसा बिलकुल संभव नहीं होगा| 

अगर आपके मदरबोर्ड में DDR3 का 1333MHz का RAM लगा हुआ है और बाजार में यदि DDR3 1600Mhz का RAM मिल रहा है तो आप अपने डिवाइस में DDR3 1600Mhz का RAM लगाकर आपने सिस्टम में RAM की स्पीड बढ़ा सकते हैं|

डिफ़ेरेन्ट कंपनी का RAM सपोर्ट

अगर आप एक मदरबोर्ड में एक ही प्रकार के4GB-4GB के दो DDR4 RAM लगाना चाहते है लेकिन दोनों अलग अलग कंपनी के तो ऐसे में मदरबोर्ड का RAM ठीक से काम नहीं करता और आपका दोनों अलग अलग कंपनी के RAM ख़राब हो सकते हैं|

अगर आप अपने मदरबोर्ड के अलग अलग RAM स्लॉट्स में 2 या 4 RAM लगाना चाहते है तो हमेशा एक ही कंपनी और एक ही मॉडल के अलग अलग RAM लगाएं|

DIMM/U-DIMM और SO-DIMM

कंप्यूटर में अलग तरह का RAM लगता हो और लैपटॉप में अलग| कंप्यूटर में लगने वाले जितने भी DDR RAM है उसको DIMM या U-DIMM कहते है और लैपटॉप में जितने भी DDR RAM लगते है उसको SO-DIMM RAM कहते हैं| 

DIMM RAM for Desktop
DIMM RAM for Desktop
SODIMM RAM for laptop
SODIMM RAM for laptop

जिनको कंप्यूटर और लैपटॉप के बारे में थोड़ी बहुत टेक्निकल जानकारी नहीं उनसे RAM को खरीदते वक्त गलतिया हो जाती है ऐसे में वो लैपटॉप के जगह कंप्यूटर का RAM ले आते है जिसके कारन प्रॉब्लम हो सकता सकता है|

CPU का सपोर्ट

हर एक CPU भी सभी प्रकार के RAM का सपोर्ट नहीं करता अगर आपके पास कोई कम पावर का CPU है और आप बहुत ही हाई पावर का RAM खरीद लेते है तो ऐसे में हो सकता है की आपका CPU उस हाई पावर RAM को सपोर्ट न करे और अगर CPU ने सपोर्ट भी कर लिया तो भी आपका RAM पूरी क्षमता से काम नहीं कर पायेगा क्योंकि आपका CPU कम पावर का होगा|

रैम किसे कहते हैं यह कितने प्रकार की होती है?

RAM एक सेमीकंडक्टर से बना हुआ, कंप्यूटर मेमोरी सिस्टम का भाग होता है जिसको Mobile Phone, Tab, Laptop, ThinkPad और Computer जैसे डिवाइस का प्राथमिक मेमोरी या प्राइमरी मेमोरी कहते हैं|

RAM दो प्रकार के होते हैं
SRAM :- Cache मेमोरी
DRAM :- DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 और DDR5

रेम का क्या उपयोग है?

RAM का काम CPU तक डाटा पहुंचाना और काम करते वक्त जो डाटा बन रहा है उसको टेम्परोरी सेव करना होता है|
उदाहरण :- मान लेते है आप अभी MS Excel में एक चार्ट बना रहे हैं ऐसे में आप जो भी काम MS Excel में कर रहे है वो आपके कंप्यूटर के HDD या SSD में सेव न होकर आपके कंप्यूटर के RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) में सेव हो रही है और जब आपका काम कम्पलीट कर लेंगे और जब चार्ट के फाइल को सेव करेंगे तब वह आपके कंप्यूटर के HDD या SSD में सेव होगा|

मेमोरी कितने प्रकार के होते हैं?

मेमोरी 3 प्रकार की होती है
प्राइमरी मेमोरी (RAM)
सेकेंडरी मेमोरी (HDD,SSD)
Cache मेमोरी

RAM में कितना MHz सही है?

जितने भी DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 और DDR5 तक के RAM होते है उसके काम करने की स्पीड को MHz में मापा जाता है| जो RAM सबसे नया जनरेशन का होता है उसका MHz पिछले वाले से ज्यादा होता है| 
DDR4 RAM का स्पीड 3200MHz तक की है वहीं DDR5 RAM की स्पीड 6000MHz तक की है जो लगभग DDR4 से दो गुना है और DDR5 RAM DDR4 RAM से काम करने की स्पीड में अधिक और पावर कंजम्पशन में कम है
इसलिए जो भी नया टेक्नोलॉजी का RAM होता है वो काम करने में पिछले वाले से अच्छा और पावर कंज्यूम करने में कम होता है|

Internal HDD और External HDD क्या है

Gaming mouse buying guide in Hindi

RAM क्या होता है का निष्कर्ष

इस लेख में हमने RAM क्या होता है? और Best RAM buying guide in Hindi के बारे में बहुत ही सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है| इस लेख से आप समझ सकते है की आपको आपके कंप्यूटर सिस्टम के लिए RAM किन किन बातो को ध्यान में रखकर चुनना चाहिए और किस प्रकार का RAM बेस्ट होता है| अगर इस लेख में आपको कुछ गलती लगती है तो कृपया करके आप हमें ईमेल के जरिये या कमेंट के जरिये जरूर बताइये| अगर आपको इस लेख में कुछ भी नया जानने को मिला तो इसे आप दुसरो के साथ शेयर जरूर कीजिये|

Rate this post

Leave a Comment