आपके गेमिंग माउस में क्या खास बातें होनी चाहिए | Gaming mouse buying guide in Hindi

गेमिंग माउस में DPI, पोलिंग रेट, सेंसर और कम्फर्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है| क्या आप जानना चाहते है की आपके गेमिंग माउस में क्या खास बातें होनी चाहिए जिससे वह एक बढ़िया गेमिंग माउस हो और उससे बहुत ज्यादा अच्छा गेमिंग किया जा सके चलिए जानते है Gaming mouse buying guide in Hindi.

माउस तो बहुत से प्रकार के होते है लेकिन आज हम बात करने वाले हैं गेमिंग माउस के बारे में| अगर आप कोई ग्राहक है जो गेमिंग माउस खरीदना चाहते है या गेमिंग माउस में क्या खास बात होनी चाहिए इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए| 

इस लेख में ₹1000 में आने वाली 5 सबसे बेस्ट गेमिंग माउस के बारे में भी जानेंगे| आज के दौर में ऑनलाइन खेलना किसको पसंद नहीं हर कोई गेमिंग का सोखिन है| अभी टेक्नोलॉजी इतना विकसित हो चुका है की छोटे छोटे मोबाइल में भी बड़े बड़े गेम खेल सकते हैं| लेकिन एक बात तो सभी गेमर मानते है की गेमिंग असली मजा तो कंप्यूटर में गेमिंग करने में ही आता है

सामान्य कंप्यूटर तो ₹10000-₹12000 हज़ार रूपए में मिल जाते है लेकिन एक गेमिंग कंप्यूटर की सुरुवात ही ₹30000 से होती है क्योंकि एक अच्छा गेमिंग कंप्यूटर के लिए सामान्य कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर चीजे गेमिंग कंप्यूटर में इस्तेमाल नहीं होती| गेमिंग कंप्यूटर के लिए अधिकतर चीजे सामान्य कंप्यूटर से भिन्न होती है| गेमिंग कंप्यूटर के हार्डवेयर्स की लिस्ट में एक नाम गेमिंग माउस का भी आता है|

“”  एक गेमिंग कंप्यूटर में सामान्य माउस का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि गेमिंग माउस ख़ास तोर पर गेमिंग के लिए ही बनाये जाते है जिसमे सामान्य माउस से अधिक फंक्शन होते है जबकि सामान्य माउस को गेमिंग में इस्तेमाल करने से आपको बहुत बेकार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है और Gaming के वजह से सामान्य माउस ख़राब भी हो जाता है|  “”

Gaming mouse buying guide in Hindi

सामान्य माउस को खरीदने के लिए कोई खास ज्ञान की जरुरत नहीं होती लेकिन गेमिंग माउस को खरीदने से पहले आपको DPI, पोलिंग रेट, सेंसर और कम्फर्ट जैसे जरूरी चीजों के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए| चलिए इन सभी चीजों को बहुत ही सरल भाषा में जानने का प्रयाश करते है Gaming mouse buying guide में| 

गेमिंग माउस में DPI(Dots per Inch) क्या होता है?

किसी भी माउस के अंदर DPI बहुत जरूरी चीज होता है क्योंकि DPI से ही जाना जाता है की कोई माउस कितनी स्पीड में काम कर सकता है| कंप्यूटर के मॉनिटर में माउस के कर्सर(Arrow) को एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक जाने पर मॉनिटर स्क्रीन के जितने पिक्सेल(Dot) को कवर किया जाता है उसको DPI में मापते हैं

अगर DPI(Dots per Inch) की संख्या ज्यादा होती है तो माउस बहुत तेजी से एक जगह से दूसरे जगह तक जा सकता है क्योंकि DPI अर्थात (Dots per Inch) के ज्यादा होने से माउस एक ही बार में बहुत ज्यादा पिक्सेल को कवर कर सकता है लेकिन इससे आप ये मत समझिये की की अगर आप बहुत ज्यादा DPI वाले माउस से गेमिंग करेंगे तो आपका गेमिंग अच्छा होगा क्योंकि बहुत ज्यादा DPI से माउस की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है और इससे एक्शन गेम में एक्यूरेसी कम हो जाती है|

बहुत अच्छा गेमिंग के लिए DPI 4000 – 6000 तक होना चाहिए इससे कम DPI के माउस में आप बहुत बढ़िया गेमिंग नहीं कर सकते| 

गेमिंग माउस में सेंसर क्या होता है?

गेमिंग माउस में सेंसर से मतलब है वही लाल कलर का बत्ती जो हर एक माउस में लगा रहता है लेकिन माउस में सेंसर दो तरह के होते हैं लेज़र सेंसर और ऑप्टिकल सेंसर। दोनों ही लेज़र अलग कामो के स्थान पर बहुत बढ़िया माने जाते हैं| 

लेज़र सेंसर

लेज़र सेंसर ऑप्टिकल सेंसर की तरह ही होता है लेकिन इसमें कुछ मॉडिफिकेशन किये गए होते है लेकिन ये गेमिंग के लिए बहुत बढ़िया नहीं माना जाता है| 

ऑप्टिकल सेंसर

ऑप्टिकल सेंसर गेमिंग के लिए बहुत बढ़िया माने जाते है इसमें माउस बहुत बढ़िया तरीके से गमिंग में काम करता है| ऑप्टिकल सेंसर में एक्शन गेम्स बहुत अच्छे से खेले जा सकते हैं|

गेमिंग माउस में पोलिंग रेट क्या होता है?

पोलिंग रेट से सीधा सा मतलब होता है की हमने अपने माउस को थोड़ा सा मूव किया और वह मूवमेंट कंप्यूटर के मॉनिटर तक कितना जल्दी पहुंचा  हमारे माउस की मूवमेंट मॉनिटर तक जितना कम समय में बहुचता है वह माउस उतना ही बढ़िया होता है| 

पोलिंग रेट को Hz में मापते हैं| पोलिंग रेट को USB रिपोर्ट रेट भी कहते हैं|  पोलिंग रेट गेमिंग माउस में जितना ज्यादा होगा वह गेमिंग माउस उतना ही बढ़िया हगा| 

Polling RateResponse Time
125 Hz8 ms
250 Hz4 ms
500 Hz2 ms
1000 Hz1 ms
2000 Hz0.5 ms
3000 Hz0.33 ms
Gaming mouse buying guide

ऊपर दिए गए चार्ट के आधार पर आप समझ सकते है की जितना Hz पोलिंग रेट अधिक होता है उतना ही कम समय में माउस रिस्पॉन्स करता है| अधिकतर जो साधारण माउस होते हैं उनमें 125 Hz तक ही पोलिंग रेट होता है|

किसी भी गेमिंग माउस में कम से कम 500 Hz तक का पोलिंग रेट होना ही चाहिए जिससे बहुत बढ़िया गेमप्ले हो सके|

ऊपर बताई गयी ये तीन बातें ही एक गेमिंग माउस को खरीदने के लिए जानना आवश्यक है इन तीन बातों को ध्यान में रखकर ही आप अपने लिए एक बहुत ही बढ़िया गेमिंग माउस खरीद सकते हैं| कुछ लोग इस बात में भी कंफ्यूज हो सकते हैं की गेमिंग माउस wire वाला ले या wireless ले| 

गेमिंग माउस अच्छी स्पेसिफिकेशन और बजट के अनुसार आप wire वाला या wireless कोई भी खरीद सकते हैं| सस्ते wireless माउस में USB रिसीवर और वायरलेस माउस के बीच में थोड़ा समय का फर्क देखने को मिलता है|

India में सबसे सस्ते 144hz रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग मॉनिटर कौन से है

Top 5 gaming mouse under Rs 1000

Rs 1000 तक में बहुत से गेमिंग माउस देखने को मिल जाते हैं जिसमे कुछ बेकार होते है और कुछ अच्छे होते है उनमे से सबसे बेहतर काम करने वाले गेमिंग माउस की लिस्ट आज हम लाये हैं जो नीचे बताई जा रही है| 

अगर आप बहुत ही बड़े गेमर है या बहुत ही हैवी, हार्ड कोर गेमिंग करते हैं तो आपको कम से कम 1500 रूपए से ऊपर के गेमिंग माउस ही लेना चाहिए क्योंकि गेमिंग के लिए सबसे बढ़िया माउस की सुरुवात 1500 रूपए से ही सुरु होती है|

निचे बताये जा रहे गेमिंग माउस बहुत अच्छे है लेकिन 1 लाख से 1.5 लाख के सेटअप वाले गेमिंग PC के लिए ये माउस बहुत अच्छे नहीं है|

1. Ant Esports GM320 gaming mouse review in Hindi

Ant Esports GM320 gaming mouse review in Hindi
Ant Esports GM320 gaming mouse review in Hindi
Connector TypeWired
Recommended Uses For ProductGaming
BrandAnt Esports
Compatible DevicesPersonal Computer
Model NameGM320
Gaming mouse buying guide

Ant Esports GM 320 के बारे में मुख्य बातें

  • इसका DPI 7200 तक का है सामान्य गेमिंग के लिए 5000 DPI की जरुरत होती है इसीलिए इसका DPI बहुत बढ़िया है| 
  • इसका पोलिंग रेट 500 Hz से 1000 Hz तक है एक गेमिंग माउस के लिए कम से कम 500 Hz का पोलिंग रेट होना चाहिए इसलिए ये एक बढ़िया गेमिंग माउस है| 
  • इसके अंदर ऑप्टिकल सेंसर लगा हुआ है जो की गेमिंग के लिए अच्छा है| 
  • इसके अंदर 8 बटन्स देखने को मिलते है जिसको कस्टमाइज कर सकते हैं| 
  • इस माउस पर 1 साल की वार्रन्टी है|

2. Redgear A-20 Wired Gaming Mouse Review in Hindi

Redgear A-20 Wired Gaming Mouse Review in Hindi
Redgear A-20 Wired Gaming Mouse Review in Hindi
Connectivity TechnologyWired
Recommended Uses For ProductGaming
BrandRedgear
Compatible DevicesPersonal Computer
SeriesSeries A
Gaming mouse buying guide

Redgear A-20 के बारे में मुख्य बातें

  • Rs 1000 के अंदर Redgear A-20 सबसे सस्ता और सबसे बढ़िया गेमिंग माउस है
  • इसका DPI 4800 तक है| सामान्य गेमिंग के लिए 4000 DPI की जरुरत होती है इसीलिए इसका DPI बहुत बढ़िया है|
  • इसका पोलिंग रेट 1000Hz तक का है| एक गेमिंग माउस के लिए कम से कम 500 Hz का पोलिंग रेट होना चाहिए इसलिए ये एक बढ़िया गेमिंग माउस है
  • इसके अंदर ऑप्टिकल सेंसर लगा हुआ है जो की गेमिंग के लिए अच्छा है|
  • इसके अंदर 7 बटन्स देखने को मिलते है जिसको कस्टमाइज कर सकते हैं|
  • यह माउस काफी कम्फर्टेबल है इसका ग्रिप बहुत बढ़िया है| 
  • इस माउस पर 1 साल की वारंटी के साथ आता है|

3. Offbeat RIPJAW 2.4Ghz Review in Hindi

Offbeat RIPJAW 2.4Ghz Rechargeable Wireless Gaming Mouse Review in Hindi
Offbeat RIPJAW 2.4Ghz Wireless Gaming Mouse Review in Hindi
Connectivity TechnologyWi-Fi
Recommended Uses For ProductGaming
BrandOffbeat
Compatible DevicesLaptop, PC/Laptop, Notebook, Tablets, Computer
Special FeatureDual gaming mode, Rechargeable Wireless Mouse, Aluminum bottom plate
Gaming mouse buying guide

Offbeat RIPJAW के बारे में मुख्य बातें

  • यह एक वायरलेस गेमिंग माउस है| 
  • इसका DPI 3200 तक का है| जो की गेमिंग के लिए अच्छा है| 
  • वायरलेस होने के बावजूद इसका पोलिंग रेट या रिस्पॉन्स टाइम 1ms का है जो की बहुत अच्छी बात है| 
  • Rs 1000 में Offbeat RIPJAW सबसे बढ़िया वायरलेस गेमिंग माउस है| 
  • इसका पोलिंग रेट 500 Hz तक का है जो गेमिंग माउस के लिए बहुत बढ़िया है| 
  • यह माउस वायरलेस काम करने के लिए बैटरी का इस्तेमाल करती है फिर भी इसका वजन 125gm है| 
  • यह गेमिंग माउस 7 कस्टमाइजेबल बटन्स देखने को मिलते हैं| 
  • यह गेमिंग माउस 1 साल की वारंटी के साथ आता है|

4. Dragonwar ELE-G9 Gaming Mouse Review in Hindi

Dragonwar ELE-G9 Blue Sensor Gaming Mouse Review in Hindi
Dragonwar ELE-G9 Blue Sensor Gaming Mouse Review in Hindi
Connectivity TechnologyUSB
Recommended Uses For ProductGaming
BrandDragonwar
Compatible DevicesPersonal Computer
SeriesPC
Gaming mouse buying guide

Dragonwar ELE-G9 के बारे में मुख्य बातें

  • इसका DPI 3200 तक है और गेमिंग के लिए बहुत बढ़िया माउस है|
  • इसका पोलिंग रेट 1000 Hz तक का है एक गेमिंग माउस के लिए कम से कम 500 Hz का पोलिंग रेट होना चाहिए इसलिए ये एक बढ़िया गेमिंग माउस है| 
  • इसके अंदर एक खास तरह का Blue सेंसर का इस्तेमाल किया गया है| 
  • इसका बिल्ड क्वालिटी बहुत बढ़िया है| 
  • Dragonwar ELE-G9 7 कस्टमाइजेबल बटन्स के साथ आता है| 
  • इसका वजन 518 gm है जो की हमारे लिस्ट में इसको सबसे वजनदार गेमिंग माउस बनाता है|
  • यह गेमिंग माउस 1 साल की वारंटी के साथ आता है|

5. Lenovo Legion M200 Review in Hindi

Gaming mouse buying guide
Lenovo Legion M200 RGB Gaming Wired USB Mouse Review in Hindi
Connector TypeUSB
Recommended Uses For ProductGaming
BrandLenovo
Compatible DevicesPersonal Computer
Model NameM200-WW
Gaming mouse buying guide

Lenovo Legion M200 के बारे में मुख्य बातें

  • इसका DPI 2400 तक का है जो की 4 लेवल में बढ़ाया जा सकता है इस कारन यह गेमिंग माउस बहुत अच्छा है| 
  • इसका पोलिंग रेट 1000 Hz तक का है एक गेमिंग माउस के लिए कम से कम 500 Hz का पोलिंग रेट होना चाहिए इसलिए ये एक बढ़िया गेमिंग माउस है|
  • इस माउस का RGB लाइट 7 कलर का है लेकिन इसको कस्टमाइज नहीं किया जा सकता|
  • यह गेमिंग माउस 5-button design का है| 
  • इस गेमिंग माउस का डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी दोनों बहुत अच्छा है| 
  • यह गेमिंग माउस एक बिगनर Gamer के लिए बहुत बढ़िया बताया गया है| 
  • lenovo का ये गेमिंग माउस 1 साल की वारंटी के साथ आता है|

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने Gaming mouse buying guide अर्थात एक बहुत बढ़िया गेमिंग माउस कैसे ख़रीदा जा सकता है उसको बहुत ही सरल शब्दों में बताने का प्रयाश किया है और Rs 1000 में आने वाले सबसे बेस्ट गेमिंग माउस के बारे में बिलकुल सही और ग्राहकों के हित की बात बताने की कोशिस की है| आपको इस लेख के बारे में कोई suggestion देना है तो आप कमेंट कर सकते हैं|

घर पर i3 प्रोसेसर के साथ फुल गेमिंग कंप्यूटर सेटअप कैसे बनायें

बेस्ट गेमिंग माउस में क्या क्या होना चाहिए?

1. बहुत अच्छा गेमिंग के लिए DPI 4000 – 6000 तक होना चाहिए
2. किसी भी गेमिंग माउस में कम से कम 500 Hz तक का पोलिंग रेट होना ही चाहिए
3. ऑप्टिकल सेंसर गेमिंग के लिए बहुत बढ़िया माने जाते है

Best gaming mouse under Rs 1000

Redgear A-20 Wired Gaming Mouse
Offbeat RIPJAW 2.4Ghz Wireless Gaming Mouse
Dragonwar ELE-G9 Blue Sensor Gaming Mouse
Lenovo Legion M200 RGB Gaming Wired USB Mouse 

Rate this post

Leave a Comment