SSD के कितने प्रकार होते हैं | SSD vs HDD स्पीड | Types of SSD and computer storage information in Hindi

आज इस लेख में SSD के कितने प्रकार होते हैं | SSD vs HDD स्पीड | कंप्यूटर में कितने प्रकार के स्टोरेज ड्राइव होते हैं इन सब के बारे में जानेंगे| 

आप इस लेख को पढ़ने आये है तो शायद आपको इस बात का जरूर ज्ञान होगा की हम कंप्यूटर के विषय से जुडी  बातें इस लेख में जानेंगे क्योंकि SSD का इस्तेमाल कंप्यूटर और लैपटॉप में होता है| 

SSD कंप्यूटर का एक ऐसा मेमोरी कार्ड का प्रकार है जो 2GB तक का डाटा एक सेकंड में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में पहुंचा सकता है| शायद आप जानने को उत्सुक हो रहे होंगे SSD के बारे में पूरी जानकारी को जानने के बारे में| चलिए इस लेख में SSD के बारे में कुछ बातें जानते हैं| 

SSD क्या है? | What is SSD?

SSD एक कंप्यूटर या लैपटॉप में लगने वाला मेमोरी कार्ड का प्रकार है जिसको State Solid Drive के नाम से जानते हैं| SSD, HDD की तुलना में 10-15 गुना तेजी से काम करता है| SSD डाटा को स्टोर और काम करने के लिए उसमें बने सर्किट का इस्तेमाल करता है|

 SSD सामान्य तोर पर फ्लैश मेमोरी का उपयोग करता है, और कंप्यूटर स्टोरेज के पदों के क्रम में सेकेंडरी स्टोरेज के रूप में कार्य करता है|

SSD को सबसे पहले साल 1970 में दुनिया के सामने लाया गया था लेकिन पहला flash based SSD साल 1991 में SunDisk के द्वारा लॉन्च किया गया था जो अधिक से अधिक 20MB तक का डाटा ही स्टोर करके रक् सकता था जिसकी कीमत लगभग 70-80 हज़ार रूपए तक थी| पुराने समय के SSD की कीमत और इतिहास को जाने|

SSD के कितने प्रकार होते हैं? | What are the types of SSD?

हर चीज का विकास होता है उसी प्रकार जब से SSD का आविष्कार हुआ तब से अब तक बहुत से प्रकार के SSD का निर्माण हुआ है| पहले SSD के स्टोरेज की क्षमता 20 MB तक की थी अभी SSD के स्टोरेज की क्षमता 4000000 MB (4TB) तक की है| चलिए SSD के प्रकारों के बारे में विस्तार से जानते हैं|

अभी बाजार में 3 प्रकार के SSD पाए जाते है जिसे उपभोक्ता खरीद सकता है और जो सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है| 

1) SATA 3 SSD 2.5” | SATA SSD क्या होता है?

SATA SSD यह एक ऐसा SSD है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लायी जाती है जिसको आमतौर पर कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों में इस्तेमाल किया जाता है| SATA SSD सबसे पहले प्रकार में आती है यह अन्य SSD के मामले में और यह अन्य SSD की तुलना में थोड़े सस्ते होते हैं| 

What is SATA SSD
SATA SSD क्या होता है

SATA 3 SSD, SATA lane की मदद से डाटा को ट्रांसफर करती है| SATA SSD, AHCI(Advance Host Controller Interface) प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करती है| इस SSD में 500 Mb/s से लेकर 600 Mb/s तक का डाटा को ले सकती है और भेज सकती है| HDD की तुलना में ये 5-6 गुना ज्यादा स्पीड से काम करती है| 

2) M.2 SATA SSD | M.2 SATA SSD क्या होता है?

M.2 SATA SSD जैसा की नाम से भी पता चल रहा है ये SATA 3 SSD का विकसित रूप या अपग्रेडेड वर्जन है| यह M.2 SATA SSD लैपटॉप के लिए और कंप्यूटर दोनों के लिए बढ़िया है लेकिन लैपटॉप के लिए सबसे ज्यादा इसको चुना जाता है क्योंकि ये अकार में SATA 3 SSD से थोड़ा छोटा होता है| 

SSD के कितने प्रकार होते हैं
M.2 SATA SSD क्या होता है

M.2 SATA SSD का गुणधर्म बिलकुल SATA 3 SSD 2.5” के जैसा ही होता है| यह AHCI(Advance Host Controller Interface) प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करती है| इस SSD में 500 Mb/s से लेकर 600 Mb/s तक का डाटा को ले सकती है और भेज सकती है| HDD की तुलना में ये 5-6 गुना ज्यादा स्पीड से काम करती है|

अगर आप कंप्यूटर के लिए SSD लेना चाहते है तो SATA 3 SSD 2.5” SSD को चुने क्योंकि M.2 SATA SSD और SATA 3 SSD 2.5” के परफॉरमेंस में कोई भी फर्क नहीं होता लेकिन M.2 SATA SSD कीमत में थोड़े अधिक मेहेंगे होते हे लेकिन आकार के हिसाब से यह SATA 3 SSD 2.5” से छोटा होता है इसीलिए लैपटॉप में इसको ज्यादा उपयोग किया जाता है| 

3) M.2 NVMe SSD | M.2 NVMe SSD क्या होता है?

यह SSD अभी के समय का सबसे उच्च कोटि का या कह सकते है सबसे पावरफुल SSD है| यह SSD, SATA 3 SSD 2.5” और M.2 SATA SSD के तुलना में 5-6 गुना अधिक शक्तिशाली SSD है और HDD की तुलना में 10-15 गुना शक्तिशाली|  

M.2 NVMe SSD डाटा को PCI Express lane की सहायता से डाटा को ट्रांसफर करता है और काम करने के लिए NVMe (Non-volatile Memory Express) का इस्तेमाल करता है| M.2 NVMe SSD के Read and write Speed की क्षमता 2.5GB/s से 4GB/s तक की है| 

What is M.2 NVMe SSD
M.2 NVMe SSD क्या होता है

M.2 NVMe SSD की कीमत सभी SSD के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है| इस SSD के इस्तेमाल के लिए इस SSD को सपोर्ट करने वाले मदरबोर्ड का होना बहुत आवश्यक है| इस SSD का इस्तेमाल बहुत अधिक स्पेसिफिकेशन वाले कंप्यूटर और लैपटॉप में किया जाता है|

“”  SSD कोई भी लो चाहे पुरानी ही क्यों न हो उसका HDD के तुलना में आपको स्पीड बहुत ज्यादा देखने को मिलेगी| SSD की उम्र बहुत लम्बी होती है| चाहे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में नया SSD न लगवाए लेकिन कोसिस कीजिये एक पुराण SSD या low क्वालिटी वाले SSD लगाने की आपको आपके कंप्यूटर और लैपटॉप में बहुत अच्छी स्पीड देखने को मिलेगी   “”

SSD vs HDD स्पीड कौन ज्यादा अच्छा है?

अगर आप स्पीड के बात करेंगे की SSD vs HDD दोनों में से किसका स्पीड ज्यादा अच्छा है तो साफ़ तोर पर SSD की स्पीड ज्यादा है| 

HDD Read and write Speed 

एक HDD में कोई वीडियो है जिसका size 2GB है और उसको एक कंप्यूटर से किसी दूसरे कंप्यूटर में भेजना है तब उस 2GB के वीडियो को भेजने में 20 सेकंड लगेगा|

SSD Read and write Speed

एक SSD में कोई वीडियो है जिसका साइज 2GB है और उसको एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजना है तब उस 2GB के वीडियो को भेजने में SSD को केवल 1 सेकंड लगेगा| 

  • एक अच्छा SSD की Read and write Speed 2.5GB/s से 4GB/s तक की है| 
  • एक अच्छा HDD की Read and write Speed 80Mb/s से 160Mb/s तक की होती है| 

SSD की जितनी अधिक कार्य करने की क्षमता है उतना ही SSD महंगा भी होता है|

SSD vs HDD दोनों में मुख्य विभिन्नताएँ

S.No.SSD की विशेषताएंHDD की विशेषताएं
कार्यSSD कार्य करने के लिए फ़्लैश मेमोरी का इस्तेमाल करती है|HDD में मेकेनिकल आर्म होता है जिसमे हेड की मदद से डाटा को Read and write करती है|
मजबूती यह बहुत मजबूत होता है क्योंकि यह बहुत हल्का होता है और इसमें कोई Moving पार्ट्स नहीं होते|यह कम मजबूत होता है क्योंकि इसको काम करने के लिए हमेशा घूमते रहना पड़ता है| 
आयु यह कम से कम 10 साल से अधिक समय तक बिना किसी परेशानी के कार्य कर सकता है|इसकी उम्र 3 से 5 साल तक होती है|
परफॉरमेंस इसकी Read and write Speed 2.5GB/s से 4GB/s तक की है|इसकी Read and write Speed 80Mb/s से 160Mb/s तक की होती है|
कीमत SSD, HDD की तुलना में 4 से 5 गुना महंगा होता है|यह बहुत सस्ता मिल जाता है|

Computer and Laptop 100 plus QnA in hindi | Computer and Laptop all Differences in hindi

Rate this post

Leave a Comment