HDMI पोर्ट के 7 अनोखे फायदे | HDMI पोर्ट क्या है और HDMI पोर्ट के उपयोग

HDMI पोर्ट क्या है | HDMI kya hai | HDMI ke fayde | HDMI पोर्ट का पूरा नाम क्या है? | HDMI पोर्ट के 7 अनोखे फायदे | HDMI पोर्ट के उपयोग

यदि आप अभी के समय के स्मार्ट डिवाइस जैसे कंप्यूटर , लैपटॉप , LED या LCD टीवी , स्मार्ट टीवी और एंड्राइड टीवी का इस्तेमाल करते है तो आप HDMI पोर्ट इन डिवाइसेस में जरूर देखे होंगे| 

अभी के समय में हर एक तरह का बड़ा स्क्रीन वाला डिवाइस में HDMI प्लग और केबल जरूर दिया जाता है क्योंकि इसके सहायता से बहुत ही अच्छी क्वालिटी में और बिना किसी रुकावट के चीजों को बड़ी स्क्रीन पर देखा जाता है|

आज हम इस लेख में HDMI पोर्ट क्या है या HDMI प्लग क्या है इसके बारे में जानने वाले है समझने वाले है| इस लेख को पढ़कर आपको HDMI के बारे में 7 अनोखे फायदे या इससे अधिक फायदे के बारे में जानने को मिलेगा|

HDMI क्या है?

HDMI एक प्रकार का टेक्नोलॉजी है जिससे ऑडियो और वीडियो को किसी एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेज कर दिखाया जा सकता है| 

HDMI केबल और पोर्ट दोनों के रूप में होता है अगर HDMI केबल की बात करें तो यह बहुत से तारों का गुच्छा है जिसके सहायता से हाई क्वालिटी का ऑडियो वीडियो को एक डिवाइस से किसी मॉनिटर तक पहुँचाया जा सकता है|

अगर किसी डिवाइस(मॉनिटर) में एक वीडियो दिखानी है तो दूसरे डिवाइस के HDMI पोर्ट में HDMI केबल से कनेक्ट करके ऑडियो और वीडियो को शेयर किया जा सकता है इसके लिए किसी खास तरह के ऑडियो और वीडियो केबल की आवश्यकता नहीं होगी|

HDMI Full Form | HDMI का फुल फॉर्म क्या है?

HDMI का पूरा नाम (Full Form) :- High Definition Multimedia Interface (हाई डेफिनेशन मल्टीमीडिया इंटरफ़ेस) हैं|

एक समय था जब एक डिवाइस के किसी फिल्म या वीडियो को किसी मॉनिटर में दिखाना होता था तो ऑडियो और वीडियो केबल की जरुरत पड़ती थी जिससे मॉनिटर या स्क्रीन पर उस फिल्म या वीडियो को देख जा सके| 

लेकिन HDMI के कारन एक ही HDMI केबल से बहुत हाई क्वालिटी में ऑडियो और वीडियो के साथ साथ इंटरनेट को भी इथरनेट के द्वारा एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है|

HDMI पोर्ट क्या है? | What is HDMI Port

यह High Definition Multimedia Interface पोर्ट है जिसमे HDMI केबल को कनेक्ट किया जाता है| HDMI पोर्ट के जरिये अगर किसी मॉनिटर में कोई ऑडियो या वीडियो को दिखाना है तो वह बहुत ही हाई क्वालिटी के ऑडियो वीडियो को HDMI केबल के जरिये शेयर करके दिखाया जा सकता है| 

HDMI पोर्ट
HDMI पोर्ट

अगर आपके पास कोई भी LCD या LED कंप्यूटर मॉनिटर है या कोई LED टीवी है जिसमे HDMI पोर्ट है तब आप उस HDMI पोर्ट में एंड्राइड टीवी बॉक्स या एंड्राइड टीवी स्टिक इत्यादि को कनेक्ट करके मॉनिटर या साधारण टीवी को स्मार्ट टीवी या एंड्राइड टीवी में बदल सकते है| 

HDMI बहुत ही हाई रेसोलुशन के वीडियो को दिखा सकता है यह इसकी बहुत बड़ी विशेषताओं में से एक है|

HDMI केबल क्या है? | What is HDMI Cable

यह हाई डेफिनेशन मल्टीमीडिया इंटरफ़ेस केबल है जो बहुत से तारों के गुच्छों से बना हुआ है जिससे गइ क्वालिटी के ऑडियो वीडियो को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक भेजा जा सकता है| 

HDMI Cable
HDMI Cable

वर्तमान में HDMI केबल के भी बहुत से प्रकार बन चुके है जिसमे कुछ तो ऐसे टेक्नोलॉजी से बने है जिसके सहायता से हाई क्वालिटी ऑडियो और वीडियो के साथ साथ इंटरनेट को भी एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक शेयर किया जा सकता है|

HDMI के प्रकार | Types of HDMI in Hindi

HDMI केबल के भी दो प्रकार होते है पहला है स्टैण्डर्ड HDMI केबल और दूसरा है हाई स्पीड HDMI केबल इनकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं|

  • स्टैण्डर्ड HDMI केबल :- इस HDMI केबल को सामान्य केबल भी कह  सकते है क्योंकि ये वो केबल है जिसको अधिकतर सामान्य डिवाइसेस में इस्तेमाल किया जाता है| 

इस स्टैण्डर्ड HDMI केबल की पिक्सेल स्पीड 75 Mhz है और इसका बैंडविड्थ 2.23Gbps है। इस प्रकार के HDMI केबल में हम 1080i सिग्नल बिना किसी दिक्कत के शेयर या ट्रांसफर कर सकते है।

  • हाई स्पीड HDMI केबल :- यह HDMI बहुत ही हाई पिक्सेल्स के वीडियो को शेयर करने के लिए बनाया गया है| इस हाई स्पीड HDMI केबल की पिक्सेल स्पीड 340 Mhz तक और बैंडविड्थ 10.2Gbps तक होती है| इस प्रकार के HDMI केबल में हम 1440p और WQXGA रेसोलुशन के सिग्नल बिना किसी दिक्कत के शेयर या ट्रांसफर कर सकते है।

HDMI के फायदे

  1. HDMI के कारण हम एक ही प्रकार के HDMI Cable की सहायता से ऑडियो और वीडियो को मॉनिटर के साथ बहुत आसानी से शेयर कर सकते हैं|
  2. HDMI के कारण बहुत ही  हाई क्वालिटी 4K या 8K जैसे क्वालिटी के वीडियो और ऑडियो के शेयर कर सकते हैं| 
  3. HDMI पोर्ट के सहायता से किसी भी साधारण मॉनिटर या साधारण LED टीवी को टीवी बॉक्स या टीवी स्टिक की सहायता से स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है|
  4. यह अधिकतर वीडियो के फॉर्मेट को सपोर्ट करता है और यह बहुत ही फ़ास्ट काम करता है| 
  5. HDMI केबल की आयु बहुत लम्बी होती है और आज के समय में अधिकतर जगह पर HDMI पोर्ट या केबल का ही इस्तेमाल होता है|

HDMI के नुकसान

  1. HDMI केबल को अधिक से अधिक 30-35 मीटर लम्बी दुरी तक ही इस्तेमाल कर सकते है व इससे अधिक दुरी तक के इस्तेमाल के लिए बहुत से अन्य डिवाइसेस को काम पर लगाना पड़ेगा जो फायदेमंद नहीं है|
  2. यह बहुत मेहेंगा देखने को मिलता है|
  3. यह मल्टीप्ल डिवाइस और एप्लीकेशन के साथ काम नहीं कर पाता|

HDMI पोर्ट का पूरा नाम क्या है?

High Definition Multimedia Interface (हाई डेफिनेशन मल्टीमीडिया इंटरफ़ेस)

HDMI पोर्ट का क्या फायदा है?

1. HDMI के कारण बहुत ही  हाई क्वालिटी 4K या 8K जैसे क्वालिटी के वीडियो और ऑडियो के शेयर कर सकते हैं| 
2. HDMI पोर्ट के सहायता से किसी भी साधारण मॉनिटर या साधारण LED टीवी को टीवी बॉक्स या टीवी स्टिक की सहायता से स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है|
3. यह अधिकतर वीडियो के फॉर्मेट को सपोर्ट करता है और यह बहुत ही फ़ास्ट काम करता है|

HDMI पोर्ट क्या है?

यह High Definition Multimedia Interface पोर्ट है जिसमे HDMI केबल को कनेक्ट किया जाता है| HDMI पोर्ट के जरिये अगर किसी मॉनिटर में कोई ऑडियो या वीडियो को दिखाना है तो वह बहुत ही हाई क्वालिटी के ऑडियो वीडियो को HDMI केबल के जरिये शेयर करके दिखाया जा सकता है|

निष्कर्ष

HDMI बहुत ही जरूरी चीज ही आज के समय में क्योंकि कोई भी स्क्रीन वाला डिवाइस हो जैसे मॉनिटर, टीवी, प्रोजेक्टर या टैब इत्यादि उसमे HDMI पोर्ट जरूर ही देखने को मिलता है| आज का या लेख HDMI के बारे में ही लिखा गया है कि HDMI पोर्ट क्या है और HDMI केबल क्या है? इसके फायदे और नुकसान इत्यादि क्या है|

इसे पढ़ें

Rate this post

Leave a Comment