महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल विकिपीडिया | Pratibha Thapliyal Wikipedia in Hindi

प्रतिभा थपलियाल (Pratibha Thapliyal) एक भारतीय महिला बॉडीबिल्डर है, व साथ ही उत्तराखंड राज्य की पहली महिला बॉडीबिल्डर है जिन्होंने नेशनल लेवल के बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है| यह देवों की भूमि उत्तराखंड के पौड़ी जिले की निवासी है|

एक व्यक्ति किसी लक्ष को प्राप्त करने की ठान ले और उनके अन्दर जूनून हो तो वह दशरथ मांझी की तरह पहाड़ को चीरकर उसके बीच रास्ता बना सकता है| 

आज ऐसे ही एक जुनूनी और दृढनिश्चय रखने वाली महिला के बारे में जानने वाले है जो 2 युवा बच्चों की माँ है फिर भी इन्होने दृढनिश्चय किया और रास्ट्रीय स्तर पर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता एवं आगे एशिया चैंपियनशिप एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर जितने का भी लक्ष रखती है|

Pratibha Thapliyal Female Bodybuilder Biography in Hindi

प्रतिभा थपलियाल एक भारतीय महिला बॉडीबिल्डर है व उत्तराखंड राज्य की पहली महिला बॉडीबिल्डर जिन्होंने नेशनल लेवल के Senior Women’s Bodybuilding Championship 2023 में गोल्ड मेडल जीता है|

हाल ही में 13th IBBF WOMEN’S Ms.INDIA Bodybuilding Competition रतलाम में आयोजित हुआ था जहा प्रतिभा थपलियाल (Pratibha Thapliyal) ने गोल्ड मेडल जीता था| पिछले वर्ष इन्होने मार्च 2022 में सिक्किम में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नेशनल लेवल पर चौथा स्थान प्राप्त किया था|

Pratibha Thapliyal Female Bodybuilder Biography in Hindi
Pratibha Thapliyal Female Bodybuilder Biography in Hindi

वर्तमान में प्रतिभा थपलियाल 41 वर्ष की शादीशुदा महिला है व इनके 17 वर्ष व 14 वर्ष के युवा बच्चे भी है लेकिन फिर भी इस उम्र इन्होने बॉडीबिल्डिंग करने की सोची और उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर बनी|

हाल ही में कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जैसे YouTube, Instagram और खास तौर पर Facebook के कई सारे पेज पर प्रतिभा थपलियाल का एक विडियो बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है जहाँ प्रतिभा Senior Women’s Bodybuilding Championship जितने के बाद अपने शहयोगियो को धन्यवाद कर रही है खास तौर पर अपने पती भूपेश थपलियाल का धन्यवाद कर रही है|

प्रतिभा थपलियाल का धन्वाद करने वाला विडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Facebook पर काफी वायरल हो रहा है, लाखों की संख्या में लोग उस विडियो को देख रहे है| प्रतिभा ने जिस भाव से अपने शहयोगी एवं अपने पती को उन्हें बॉडीबिल्डिंग में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कही है वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

संक्षिप्त विवरण

नामप्रतिभा थपलियाल
पूरा नामप्रतिभा थपलियाल
उम्र41 वर्ष
निवास स्थानउत्तराखंड, जिला पौड़ी
पतीभूपेश थपलियाल
पिता का नाम(N/A)
माता का नाम(N/A)
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
सोशल मीडियाInstagram @pratibha_ibbfpro_official

प्रतिभा थपलियाल परिचय

प्रतिभा थपलियाल भारत के राज्य उत्तराखंड के पौड़ी जिले की निवासी है| प्रतिभा थपलियाल वर्तमान में 41 वर्ष की एक गृहणी होने के साथ साथ एक प्रोफेशनल Gym ट्रेनर और बॉडी बिल्डर है|

Pratibha Thapliyal वर्तमान में शादी सुदा है और इनके दो युवा बच्चे भी है इसके पती का नाम भूपेश थपलियाल है जिनका गृहणी प्रतिभा के बॉडी बिल्डर प्रतिभा बन्ने की जर्नी में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है| Mr. Bhupesh Thapliyal ने प्रतिभा थपलियाल को प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर बनाने में अहम भूमिका निभाया है|

Pratibha Thapliyal Coach & Husband Mr. Bhupesh Thapliyal
Pratibha Thapliyal Coach & Husband Mr. Bhupesh Thapliyal

प्रतिभा थपलियाल अपने स्कूल के समय से ही सपोर्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन करती थी इन्होने वालीबॉल खेल में कैप्टेन रहकर नेशनल लेवल पर उत्तराखंड राज्य को रिप्रेजेंट किया है| प्रतिभा थपलियाल क्रिकेट की भी काफी अच्छी खिलाड़ी रहीं हैं|

भारत में मुख्य रूप से देखा जाता है की बॉडीबिल्डिंग अधिकतर पुरुष ही करते है और हमारे भारतीय समाज में आज भी ये एक केवल पुरुषों के द्वारा किया जाने वाला कार्य समझा जाता है क्यूंकि इस क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागेदारी बहुत कम देखने को मिलती है|

केवल बड़े शहरों में ही कुछ संख्या में महिलाएं Gym में जाकर सेहत बनाती और बॉडी बिल्डिंग करते दिख सकती है| बाकी गाँव में महिला को सामान्य बॉडी बिल्डिंग करते भी देखना मुस्किल है|

हांलाकि जिस प्रकार अब भारत में हर प्रकार के क्षेत्र में महिलाओ के हिस्सेदारी और समाज में पुरुष एवं महिलओं के बीच किसी भी प्रकार की असमानता की भावना ख़त्म होती जा रही है उसी प्रकार अब गाँव गाँव से महिला खिलाड़ी अथवा महिला बॉडीबिल्डर उभर रहे है|

सामान्यतः यदि किसी महिला की शादी हो जाये और बच्चे इत्यादि सँभालने की जिम्मेदारी आन पड़े तो किसी भी तरह का सपना हो उसे पूरा करना मुश्किल लगने लगता है| ऊपर से तब जब आपकी उम्र 40 वर्ष को पार कर चुकी हो और आपको अपने लक्ष को पूरा करने के लिए पहला कदम इस उम्र में बढानी सुरु करनी हो|

हांलाकि प्रतिभा थपलियाल (Pratibha Thapliyal) को अपने परिवार एवं बच्चों का भरपूर साथ मिला खास तौर पर उन्हें अपने जीवन साथी भूपेश थपलियाल का सबसे अधिक समर्थन मिला| जीवन में एक समय निराशा होने पर उनके पती भूपेश थपलियाल ने ही उन्हें को मोटीवेट किया|

भूपेश थपलियाल भी एक बॉडी बिल्डर है, Pratibha ने अपनी पती भूपेश थपलियाल के द्वारा बताया गया डाइट और ट्रेनिंग को फॉलो करके Senior Women’s Bodybuilding Championship 2023 में गोल्ड मेडल जीता है|

इसे पढ़ें

परिवार

जानकारी के अनुसार Pratibha Thapliyal के पिता इंडियन आर्मी से थे, वर्तमान में प्रतिभा शादी शुदा हें और इनके दो युवा बच्चे भी है जिनकी उम्र 17 वर्ष एव 14 वर्ष है| Pratibha के पती भूपेश थपलियाल भी बॉडी बिल्डर हैं|

बॉडीबिल्डिंग करना क्यों सुरु किया

Female Bodybuilder Pratibha Thapliyal ने सर्प्रथम अपनी सेहत को सुधरने के लिए Gym जॉइन किया था| दरअसल प्रतिभा को थाईरोइड बिमारी हो गया था, उनका वजन भी काफी बढ़ गया था इसलिए अपने शारीर को स्वस्थ्य रखने के लिए इन्होने Gym जॉइन की|

Gym करते करते प्रतिभा का शारीर स्वस्थ्य हो गया, इसी बीच वे इन्टरनेट पर बॉडीबिल्डिंग की विडियो देखने लगी| Pratibha Thapliyal ने भारत के कई राज्यों के महिला बॉडी बिल्डर का विडियो देखा जिससे वे प्रभावित हुई|

ऑनलाइन महिलओं की बॉडीबिल्डिंग की विडियो देखते देखते Pratibha Thapliyal ने देखा की भारत के कई अलग अलग राज्य से महिलाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉडीबिल्डिंग में अपने राज्य एवं देश को रिप्रेजेंट कर रही है|

लेकिन उत्तराखंड राज्य से कोई ऐसी महिला बॉडी बिल्डर नहीं है जो रास्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य को रिप्रेजेंट कर रही हो, तब Pratibha ने निश्चय किया की महिला बॉडीबिल्डिंग में वे अपने मात्रभूमि उत्तराखंड को भारत के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट करेंगी|

Pratibha Thapliyal ने मन में ठान लिया और उन्हें अपने परिवार एवं पती से पूरा सहयोग मिला इसलिए वे 3 महीने की कड़ी मेहनत करके  सिक्किम में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नेशनल लेवल पर चौथा स्थान प्राप्त की.

इस वर्ष 2023 में Senior Women’s Bodybuilding Championship 2023 में भाग लेकर गोल्ड मैडल जीता और भारत के उत्तराखंड राज्य की पहली महिला बॉडी बिल्डर बनी जिन्होंने रास्ट्रीय स्तर पर बॉडीबिल्डिंग के प्रतियोगिता में भाग लिया|

उपलब्धियां

1. प्रतिभा थपलियाल ने वर्ष 2022 में सिक्किम में आयोजित Senior Women’s Bodybuilding Championship में भाग लिया और पुरे भारत में 4th स्थान प्राप्त किया था|

2. वर्ष 2023 में रतलाम में आयोजित 13th IBBF WOMEN’S Ms.INDIA Bodybuilding Competition में Pratibha Thapliyal ने Senior Women’s Bodybuilding Championship में भाग लेकर प्रथम (1st) स्थान प्राप्त किया और Gold Medal जीता|

Senior Women’s Bodybuilding Championship 2023 Pratibha Thapliyal Wins Gold Medal
Senior Women’s Bodybuilding Championship 2023 Pratibha Thapliyal Wins Gold Medal

मध्य प्रदेश के रतलाम में हाल ही में 13th IBBF WOMEN’S Ms.INDIA Bodybuilding Competition हुआ जहाँ प्रतिभा थपलियाल ने गोल्ड मैडल जीता और प्रथम स्थान प्राप्त किया| Competition की विडियो आप निचे देख सकते है|

मंजिल

Indian Female Bodybuilder Pratibha Thapliyal का कहना है की वह 13th IBBF WOMEN’S Ms.INDIA Bodybuilding Competition में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद आगे उनका लक्ष एशिया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर उत्तराखंड समेत भारत देश का नाम रोशन करना है|

13th IBBF WOMEN’S Ms.INDIA Bodybuilding Competition में प्रथम आने के बाद दिए गए एक शोर्ट इंटरव्यू में जब Pratibha से पूछा गया की इस प्रतियोगिता के बाद आपका Next Target क्या है? तब प्रतिभा ने कहा “एशिया और वर्ल्ड (चैंपियनशिप)”.

भारत में अक्सर महिलाओं को Gym जाते या सेहत बनाते कम ही देखा जाता है लेकिन Pratibha Thapliyal भारत की ऐसी महिला हें जिनके युवा बच्चे है और 41 वर्ष की आयु है फिर भी वह भारत के लिए विश्व स्तर की महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतना चाहती हें और अपने देश एवं राज्य का नाम रोशन करना चाहती है|

अन्य बातें

1. Pratibha Thapliyal IBBF (Indian Body Builders Federation) के लिए Dedicated हैं|

2. प्रतिभा इंटरनेशनल लेवल के कम्पटीशन के लिए आगे की तैयारी कर रहीं है|

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने भारत के उत्तराखंड राज्य की पहली महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल के बारे में सामान्य जीवनी की जानकारी दी है| Pratibha Thapliyal ने इस वर्ष 2023 में Senior Women’s Bodybuilding Championship में भाग लिया और भारत में प्रथम स्थान प्राप्त की हैं| हाल ही में Pratibha Thapliyal का सोशल मीडिया पर एक विडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमे वे अपने सहयोगियों एवं अपने पती को धन्यवाद कह रही थी|

इस आर्टिकल को पढ़ कर आप Pratibha Thapliyal के बारे में सामान्य जीवनी की जानकारी जान पाएंगे| इस लेख को पूरा पढने के लिए आपका धन्यवाद.

इसे पढ़ें

4.9/5 - (17 votes)

7 thoughts on “महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल विकिपीडिया | Pratibha Thapliyal Wikipedia in Hindi”

  1. Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated

    Reply

Leave a Comment