कब्ज का परमानेंट इलाज | कब्ज की समस्या से हैं परेशान? करिए इन 5 आहार का रोजाना सेवन

शहर की भाग्दौर भरी जीवन, ख़राब जीवन शैली और ख़राब खान पान इत्यादि के कारन अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है| कब्ज होने पर पहले से ही परेशान जिंदगी में व्यक्ति और परेशान रहने लग जाता है आज हम कुछ ऐसे आहार के बारे में जानकारी इस लेख में दे रहे है जो सामान्य तौर पर घरों में मिल जाती है व इन आहार का रोजाना सेवन करने से व्यक्ति हमेशा के कब्ज का परमानेंट इलाज का सकता है या कब्ज की समस्या से बच सकता है|

कब्ज(Constipation) की समस्या हो जाने पर पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है, सुबह शोचालय जाने पर ऐसा लगता है जैसे पूरी तरह से मल का त्याग न हुआ हो, पेट में भारीपन भी लगने लगता है जिससे व्यक्ति पूरा दिन चिडचिडापन व बेचैनी से गुजरता है| लम्बे समय तक इसका इलाज ना करने पर बवासीर जैसे बड़े बिमारी के होने का कारन भी कब्ज बनता है|

कब्ज सामान्यतः गलत खान पान से ज्यादा होता है इसलिए बताये जा रहे सभी आहार में से किसी एक या दो को भी रोजाना अपने आहार में शामिल कर लिया जाये तो कब्ज का परमानेंट इलाज हो सकता है या कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है चलिए जानते है 5 आहार के बारे में|

1. त्रिफला का सेवन (आंवला, बहेडा, हरड़) – कब्ज का परमानेंट इलाज

यदि कब्ज की समस्या, पेट से सम्बंधित बीमारियाँ या पाचन से सम्बंधित बीमारियाँ की बात हो तो त्रिफला का उपयोग सबसे अचूक और बेहतर माना जाता है| त्रिफला चूरन हो या सिरप यह तीन प्रकार के फल आंवला, बहेडा, हरड़ के मिश्रण से बनता है|

कब्ज की समस्या में लाखों व्यक्तियों द्वारा त्रिफला के चूर्ण का उपयोग करने पर बहुत सकारात्मक लाभ देखा गया है| कब्ज की समस्या के लिए रोजाना त्रिफला चूर्ण को रात में खाना खाने के बाद दूध में घोलकर पिने से सालों साल पुरानी कब्ज की समस्या ठीक होती है|

त्रिफला में उपयोग की गयी सामग्री आम्बला पाचन क्रिया, कब्ज की समस्या और पेट से जुडी समस्या को ठीक करने में बहुत कारगर मानी जाती है| बहेडा यह पेट में बैक्टीरिया से सम्बंधित विकारो को रोकती है व हरड़ पेट की पाचन क्रिया को स्वस्थ्य बनाने व शारीर में हुए सुजन व चोट की समस्या को भी ठीक करती है|

कब्ज का परमानेंट इलाज के लिए यदि आप रोजाना त्रिफला का सेवन करते है तो इससे आपको कब्ज, बदहजमी, आंतो से जुडी समस्यायें व बवासीर से भी सुरक्षा मिलती है|

2. दूध और घी का सेवन

दूध और घी यह घर पर मिलने वाली सबसे सामान्य खाद्य पदार्थों में से एक है रोजाना रात लप दूध में घी को मिलकर पीने से कब्ज की समस्या में बहुत लाभ मिलता है| यदि आपको काफी दिनों से कमज की समस्या हो रही है तो दूध और घी का सेवन करने पर कमज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है|

3. इसबगोल की भुस्सी का सेवन – कब्ज से तुरंत राहत

इसबगोल की भुस्सी कब्ज के लिए सबसे सामान्य और कारगर उपचार में से एक माना जाता है| कब्ज की समस्या होने पर पानी में इसबगोल की भुस्सी को घोलकर पीने से कब्ज की समस्या में तुरंत राहत मिलती है| इसबगोल की भुस्सी लेने पर पेट में fiber की मात्रा में वृधि होती है जो कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए सबसे आवश्यक होता है|

इसबगोल की भुस्सी जिसको आप फाइबर का पाउडर भी कह सकते हो इसमें 70 प्रतिशत सॉल्युबल फाइबर और 30 प्रतिशत इंसॉल्यूबल फाइबर होते है जो सख्त से सख्त कब्ज की समस्या को तुरंत ठीक कर देते है|

यदि कई सालों साल पुराना कब्ज की समस्या भी हो तो उसे ठीक करने के लिए इसबगोल की भुस्सी के साथ साथ घी का सेवन करने से कब्ज में तुरंत सुधार देखने को मिलता है व रोजाना इसकी थोड़ी थोड़ी मात्रा अपने आहार में सेवन करने से कब्ज का परमानेंट इलाज भी हो सकता है|

4. अदरक और पुदीने का सेवन

कब्ज की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए अदरक और पुदीने का रस का सेवन कर सकते है| अदरक और पुदीना यह दोनों में ही पेट की पाचन समस्या व आंतों से सम्बंधित समस्या को ठीक करने के गुण पाए जाते है| रोजाना भोजन में चटनी की तरह ही इन दोनों को आहार में शामिल करने पर कब्ज का परमानेंट इलाज हो सकता है|

5. हाई फाइबर आहार लें – कब्ज का परमानेंट इलाज

यदि आपके आहार में रोजाना फाइबर की मात्रा 25 से 30 ग्राम हो ना तो कभी भी आपको किसी भी स्थिति में कब्ज की समस्या देखने को नहीं मिल सकती लेकिन सामान्यतः रोजाना की भाग दौड़ भरी जिंदगी में 25 से 30 ग्राम fiber की मात्रा तो क्या सही से एक वक्त का खाना भी नहीं खाते|

कब्ज व पेट के पाचन से जुड़े हर प्रकार की समस्या से दूर रहने के लिए दिन में कम से कम 25 से 30 ग्राम fiber अपने आहार में शामिल करना आवश्यक होता है लेकिन व्यक्ति 10 से 15 ग्राम fiber भी अपने आहार में शामिल नहीं करते|

रोजाना यदि Fruits, Vegis, Whole Grains, Daal इसका सेवन किया जाये तो fiber की आपूर्ति बहुत अशानी से हो सकती है| निम्नलिखित खाद्य पदार्थ को रोजाना अपने आहार में शामिल करने से आप काफी अच्छे मात्रा में fiber की पूर्ति कर सकते है|

  • सेब
  • केला
  • राजमा
  • खीरा
  • टमाटर
  • ब्रोकली
  • पत्ता गोभी
  • गेहूँ 
  • बादाम 
  • अखरोट 
  • Oats
  • Barley

एक वक्त के खाने में आप ऊपर बताये गए आहार को आपके घर में आपूर्ति के अनुसार अपने आहार में जरूर शामिल करें इससे कब्ज का परमानेंट इलाज किया जा सकता है और आप बहुत सरलता से कब्ज की समस्या से ठीक हो सकते है|

इसे भी पढ़ें 👇

Rate this post

Leave a Comment