मॉडेम और वाईफाई राउटर क्या होता है

जब कोई पहली बार वाईफाई राउटर को लेने के बारे में सोचता है तो उसको वाईफाई राउटर के साथ वाईफाई मॉडेम के बारे में भी पता चलता है| लेकिन बहुत से लोगो वाईफाई राउटर की जानकारी होती है लेकिन मॉडेम के बारे में जानकारी नहीं होती| 

अगर आपको पहले से ही वाईफाई राउटर कनेक्शन के बारे में जानकारी है तो आप जरूर जानते होंगे मॉडेम इत्यादि के बारे में लेकिन अगर आपको जानकारी नहीं है की मॉडेम क्या होता है तो इस लेख में हमने बहुत ही सरलता से समझने की कोशिश की है की मॉडेम और वाईफाई राउटर क्या होता है| 

मॉडेम क्या होता है?

मॉडेम एक हार्डवेयर है जो टेलीफोन लाइन के द्वारा भेजा जाने वाला एनालॉग डाटा को डिजिटल डाटा में बदलकर कंप्यूटर तक पहुंचाने का कार्य करता है| 

मॉडेम का काम होता है एनालॉग डाटा को कंप्यूटर के अंदर में डिजिटल डाटा के रूप में पहुँचाना| मॉडेम कंप्यूटर या लैपटॉप को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का कार्य भी करता है| 

मॉडेम का कार्य एक कंप्यूटर का डाटा को दूसरे कंप्यूटर तक पहुंचना भी होता है| मॉडेम को कंप्यूटर से टेलीफोन लाइन(तार) के द्वारा जोड़ा जाता है और एक मॉडेम से एक वक्त में एक ही कंप्यूटर का डाटा को प्राप्त किया जा सकता है या भेजा जा सकता है| 

मॉडेम के बहुत से प्रकार होते है, कुछ मॉडेम राऊटर के जैसे होते है तो कुछ डिस्क की तरह होते है| 

कंप्यूटर और लैपटॉप के अंदर जिस तरह के मॉडेम लगे होते है उसको इंटरनल मॉडेम कहते है और यह पतला डिस्क की तरह होता है|

मॉडेम और वाईफाई राउटर
Internal Modem

External Modem :- वे मॉडेम जो एक बॉक्स की तरह दिखाई पड़ते है जिसको चलने के लिए अलग से बिजली की जरुरत पड़ती है उसको External Modem कहते हैं|

External Modem
External Modem

अभी के समय में ऐसे वाईफाई राऊटर मिलने लगे है जिसके अंदर मॉडेम और राऊटर दोनों के स्पेसिफिकेशन होते है जिसके कारन अधिकतर लोग मॉडेम और वाईफाई राउटर को एक ही चीज समझ बैठते हैं| मॉडेम और राउटर ये दोनों अलग चीजें होती है| मॉडेम के बारे में विस्तार से पढ़ें|

राउटर क्या होता है?

राऊटर एक प्रकार का डिवाइस होता है जो प्राप्त जानकारी को बहुत अलग अलग डिवाइस के साथ एक ही समय पर शेयर कर सकता है|

राउटर हर एक डिवाइस के लिए अलग अलग IP एड्रेस बना देता है जिसके कारण राउटर एक ही समय पर कई डिवाइसेस के साथ Same Data को share कर पाता है|

वाईफाई राउटर क्या होता है?

वाईफाई राउटर एक नेटवर्किंग डिवाइस है जो एक ही समय पर 2 से अधिक डिवाइसेस और कंप्यूटर के साथ नेटवर्क के माध्यम से डाटा का आदान प्रदान कर सकती है| 

सामान्य तोर पर हम जानते है की वाईफाई राऊटर से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते है इस इंटरनेट को ही नेटवर्क कहते है जिसके द्वारा आप किसी एक कंप्यूटर से किसी दूसरे कंप्यूटर को डाटा भेज सकते है| उदहारण के लिए आप आप अपने कंप्यूटर से किसी दूसरे कंप्यूटर/लैपटॉप में gmail के जरिये बहुत से डाटा को तुरंत भेज सकते हैं|

वाईफाई राऊटर के बारे में विस्तार से जानें|

क्या मॉडेम और वाईफाई राउटर एक होता है?

नहीं, मॉडेम और वाईफाई राउटर एक नहीं होते ये दोनों अलग अलग चीजे है| आजकल के वाईफाई राऊटर के साथ ही मॉडेम का स्पेसिफिकेशन दिया जाता है जिसके कारण आप वाईफाई राऊटर और मॉडेम को एक चीजे समझ रहे हो लेकिन ऐसा नहीं है|

वाईफाई राऊटर और मॉडेम में क्या अंतर है?

वाईफाई राउटर नेटवर्क की सहायता से एक ही समय पर बहुत से डिवाइस में डाटा अथवा इनफार्मेशन को शेयर करता है| मॉडेम इंटरनेट से प्राप्त जानकारी को डिजिटल डाटा के रूप में कंप्यूटर को पहुंचाता है| वाईफाई राउटर के बिना कंप्यूटर और लैपटॉप में इंटरनेट का इस्तेमाल हो सकता है लेकिन कंप्यूटर और लैपटॉप में इंटरनेट का प्रयोग होने के लिए मॉडेम का होना जरूरी है|

How to buy best wifi router in hindi

Rate this post

Leave a Comment