XPG ADATA GAMMIX RAM Review in Hindi

XPG कंप्यूटर गेमिंग से जुड़े हार्डवेयर्स बनाने के लिए जानी जाती है और XPG ADATA GAMMIX Ram, XPG कंपनी के सबसे बेस्ट RAM में से एक है|

ADATA एक स्टोरेज कंपनी है जो कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े हार्डवेयर्स बनाती है| ADATA का ही एक भाग है XPG जो केबल गेमिंग कंप्यूटर से जुड़े हार्डवेयर्स और कंप्यूटर के मेमोरी सिस्टम से जुड़े हार्डवेयर्स बनाने के लिए जाना जाता है| 

आज हम XPG का एक प्रोडक्ट (XPG ADATA GAMMIX D30 DDR4 8GB 3200MHz U-DIMM Desktop Memory) XPG ADATA GAMMIX Ram के बारे में रिव्यू आर्टिकल लिख रहे हैं| 

इस आर्टिकल को पढ़ कर आपको XPG ADATA GAMMIX Ram (गेमिंग RAM) के बारे में सभी तरह के अच्छी बातों और ख़राब बातों के रिव्यु के बारे में जानने को मिलेगा|

RAM जो की कंप्यूटर का प्राइमरी मेमोरी होता है ये किसी भी नॉर्मल और गेमिंग कंप्यूटर के लिए सबसे जरूरी हार्डवेयर होता है| 

RAM खरीदते समय ध्यान में रखने वाली बातें | Things to keep in mind while buying RAM

किसी भी कंप्यूटर का RAM खरीदते समय Motherboard Support,Processor Memory Support,RAM Heatsinks,Capacity of RAM,need of RAM frequency,Voltage of RAM जैसे बहुत से बातों को ध्यान में रखा जाता है| 

जो लोग बहुत ही पॉवरफुल PC बिल्ड करते है उनके लिए हर एक चीज को देखना पड़ता है लेकिन हम नॉर्मली गेमिंग PC या कंप्यूटर के लिए RAM लेते समय हमे निम् बातें ध्यान में रखनी चाहिए|

Motherboard Support :- नॉर्मल कंप्यूटर हो या गेमिंग कंप्यूटर किसी भी प्रकार के कंप्यूटर में RAM लगाने के लिए या RAM अपग्रेड करने के लिए मदरबोर्ड में RAM का सपोर्ट चेक करना जरूरी होता है| किसी भी कंप्यूटर के मदरबोर्ड में DDR3 या DD4 RAM लगेगा वो निश्चित होता है| 

अगर आपका मदरबोर्ड DDR3 RAM सपोर्ट करता है और आपने DDR4 RAM ख़रीदा है तो वो आपके मदरबोर्ड में सपोर्ट नहीं करेगा इसलिए मदरबोर्ड में RAM का सपोर्ट जरूरी है| 

गूगल में आप अपने मदरबोर्ड के कंपनी का नाम और मॉडल को डालकर RAM का सपोर्ट चेक कर सकते हैं|

Processor Memory Support :- अलग अलग कंप्यूटर प्रोसेसर अलग अलग फ्रीक्वेंसी के RAM को सपोर्ट करता है इसलिए आपको आपके प्रोसेसर का मैक्सिमम RAM Memory frequency Support पता होना चाहिए वरना आप गलत RAM का चुनाव कर सकते हैं|

XPG ADATA GAMMIX RAM मेमोरी की स्पीड 3200 MHz है इसलिए आपको चेक करना चाहिए की क्या आपका प्रोसेसर 3200 MHz वाले RAM को सपोर्ट कर सकता है|

RAM Heatsink :- गेमिंग कंप्यूटर के लिए, फोटो एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे हैवी टास्क के लिए हमेशा ऐसा RAM चुनना चाहिए जिसमें हीट सिंक लगा हो| 

Without Heatsink RAM
Without Heatsink RAM

जब हम अपने कंप्यूटर में बहुत हैवी टास्क करते है जैसे गेमिंग, फोटो एडिटिंग या वीडियो एडिटिंग तब कम्प्यूटर का RAM पूरी स्पीड से काम करता है जिसके कारन RAM गर्म हो जाता है| RAM के गर्म होने से कंप्यूटर स्लो काम करने लगता है| 

With Heatsink RAM
With Heatsink RAM

RAM में हीट सिंक का इस्तेमाल RAM की गर्मी को कम करने और RAM को बहुत ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए किया जाता है| XPG ADATA GAMMIX RAM में हीट सिंक लगा हुआ है|

Capacity of RAM :- आपको ये जानकारी होनी चाहिए की आप अपने कंप्यूटर में क्या काम करने वाले है और उस काम को करने के लिए कितना हार्डवेयर की जरूरत है जिससे आप उतना ही RAM लेंगे जितना आपके काम के लिए आपको जरूरत है| 

अगर आप अपने काम के अनुसार कंप्यूटर में Capacity of RAM नहीं निर्धारित करेंगे तो आप जरूरत से ज्यादा या जरूरत से कम RAM खरीद लेंगे जिससे आपको नुकसान हो सकता है|

Voltage :- RAM को खरीदते समय ये भी ध्यान देना चाहिए की आप जो RAM ले रहे है उसको काम करने के लिए कितना वोल्टेज की जरुरत पड़ेगी| अगर आप लैपटॉप के लिए RAM लेते है तो आपको कम से कम वोल्टेज का इस्तेमाल करने वाला RAM ही चुनना चाहिए| 

अधिक वोल्टेज वाले RAM से लैपटॉप में बैटरी की खपत ज्यादा हो सकती है और कंप्यूटर में RAM जल्दी हीट हो सकता है|

RAM खरीदते समय ध्यान में रखने वाली और भी बहुत सी बातें है लेकिन ऊपर बताये गये बातो को ध्यान में रखकर आप अपने लिए एक सबसे अच्छा RAM अपने सिस्टम के लिए चुन सकते हैं|

Crucial RAM Review in Hindi 4GB DDR4

XPG ADATA GAMMIX RAM Detailed Review in Hindi

BrandXPG
Form FactorDIMM
RAM Memory TechnologyDDR4
Computer Memory Size8 GB
Memory Speed3200 MHz

XPG ADATA GAMMIX RAM की मुख्य बातें

  • यह गेमिंग RAM में सबसे कम कीमत में सबसे अच्छा RAM है| 
  • यह एक DDR4 गेमिंग गेमिंग, फोटो एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए RAM है| 
  • यह RAM हीट सिंक के साथ आता है| 
  • यह RAM 2666MHz से 4600MHz तक की स्पीड से सकता है ओवरक्लॉकिंग करने पर| 
  • यह बहुत की बढ़िया डिजाइन के साथ आता है| 
  • गेमिंग कंप्यूटर के लिए और हैवी usage कंप्यूटर के लिए ये एक बहुत बढ़िया RAM है|
  • भारतीय बाजार में ये सबसे बढ़िया RAM की गिनती में टॉप 3 में आता है|
  • यह RAM 10 साल की वारंटी के साथ आता है|

गेमिंग कंप्यूटर ₹30,000 मॉनिटर के साथ कैसे बनाये

XPG ADATA GAMMIX RAM के बारे में ध्यान देने वाली बातें

  • यह RAM खूबसूरत डिजाइन के साथ आता है लेकिन इसमें कोई RGB लाइट नहीं लगी हुई है
  • यह RAM परफॉरमेंस और स्पीड में बहुत अच्छा है लेकिन ये एक चाइनीज़ कंपनी का RAM है|

गेमिंग PC के लिए सबसे कम कितना RAM चाहिए?

गेमिंग PC के लिए कम से कम 8GB RAM चाहिए जिससे आप मिनिमम सेटिंग्स पर कोई एक्शन गेम खेल पाए|

इंडिया में गेमिंग के लिए सबसे बेस्ट RAM कोनसा है?

1. Corsair Vengeance LPX RAM (Best RAM in India)
2. G.SKILL Ripjaws V RAM
3. XPG ADATA GAMMIX D30 DDR4 RAM

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने RAM खरीदते समय ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण बातों और XPG ADATA GAMMIX RAM Review के बारे में बताया है| इस लेख को पढ़ कर आप समझ सकते है की आपके सिस्टम के लिए किस तरह का RAM बेस्ट हो सकता हो और XPG ADATA GAMMIX RAM किस टाइप के कंप्यूटर सिस्टम के लिए बेस्ट है|

Rate this post

Leave a Comment