Crucial BX500 SSD Review in Hindi

आप में से शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो कंप्यूटर के बारे में न जानता हो| कंप्यूटर के स्टोरेज के लिए  HDD और SSD का उपयोग होता है इसलिए हम एक अच्छा स्टोरेज के चयन के बारे में जानने के लिए Crucial BX500 SSD Review in Hindi का लेख पढ़ रहे हैं| 

HDD से एक फाइल को दूसरे कंप्यूटर में पहुंचाने के लिए बहुत समय लगाता है ये हम जानते है इसलिए आज कल हर कंप्यूटर और लैपटॉप का उपभोक्ता अपने सिस्टम में SSD को लगाना चाहता है| आज हम Crucial BX500 SSD के बारे में रिव्यू आर्टिकल लिख रहे हैं|

इस आर्टिकल को पढ़ कर आप समझ जायेंगे की Crucial BX500 SSD की कंप्यूटर और लैपटॉप में स्पीड कैसी रहती है व Crucial BX500 SSD किन लोगो को चुनना चाहिए और किसके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है|

एक अच्छा SSD कैसा होता है?

SSD कोई भी हो वह HDD की तुलना में 4-5 गुना ज्यादा स्पीड प्रोवाइड करता है किसी भी फाइल को ट्रांसफर करने में और रिसीव करने में| एक साधारण SSD का रीड और राइट स्पीड कम से कम 100 एमबीपीएस से 120 एमबीपीएस तक होता ही है|

Crucial BX500 SSD स्पीड बजट में आने वाला बहुत ही अच्छा SSD है लेकिन क्या आपको पता है की SSD के भी बहुत से प्रकार होते है और उनके अलग अलग प्रकारों पर अलग अलग SSD की स्पीड देखने को मिलती है|

SSD तीन प्रकार के होते हैं

1 . SATA SSD 2.5-inch :- यह सबसे कम कीमत में मिल जाने वाली सबसे अच्छी SSD होती है इसकी स्पीड HDD के मुकाबले 4-5 गुना तक ज्यादा होती है| Crucial BX500 SSD यह एक SATA SSD 2.5-inch है| यह SSD में 500 Mb/s से लेकर 600 Mb/s तक का डाटा को ले सकती है और भेज सकती है| 

2. M.2 SATA SSD :- यह मिड रेंज में आने वाली SSD है जिसकी स्पीड SATA SSD 2.5-inch के लगभग बराबर ही होती है इसके गुणधर्म भी SATA SSD 2.5-inch SSD के जैसे ही होते हैं| यह SSD लैपटॉप के लिए ज्यादा पसंद की जाती है|  

3. M.2 NVMe SSD :- यह सबसे अधिक स्पीड प्रोवाइड कराने वाली SSD का प्रकार है इस SSD का उपयोग बहुत महंगे PC बिल्ड करने के लिए किया जाता है इसकी रीड और राइट स्पीड 2.5GB/s से 4GB/s तक की होती है| यह SSD Crucial BX500 SSD से, स्पीड में लगभग 4-5 गुना अधिक है|

Crucial BX500 SSD

यह 2.5-inch का SATA SSD है जिसको कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है| अगर आप अपने लिए एक बजट में PC बिल्ड करते हो तो कम से कम 240GB का Crucial BX500 SSD अपने PC में लगा कर आप अपने कंप्यूटर को बहुत फ़ास्ट बना सकते हो|

Crucial BX500 240GB 3D NAND SATA 6.35 cm (2.5-inch) SSD (CT240BX500SSD1)
Crucial BX500 SSD
Digital Storage Capacity240 GB
Compatible DevicesLaptop, Desktop
Hard Disk InterfaceUnknown
BrandCrucial
Model NameBX500
Specific Uses For ProductBusiness GAMIMG
Connector TypeSATA
Hard Disk Form Factor2.5 Inches
Hard Disk Size240 GB
Form Factor2.5 inches

Crucial BX500 SSD किनके लिए अच्छा है?

  • अगर आप 10-15 हजार रूपए तक में PC बिल्ड कर रहें है जिसको केबल डाटा एंट्री और थोड़ा बहुत एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल करना चाहते है तब उस PC में HDD न लगाकर आप SSD को अपने PC में लगवा सकते हैं|
  • जो लोग बजट में बहुत बढ़िया SSD लेना चाहते है वो इस SSD को अपने लिए चुन सकते है| 
  • इस SSD को गेमिंग कंप्यूटर, वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसे बड़े साइज वाले काम को करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
  • SSD की आयु बहुत लम्बी होती है इसलिए अगर आप बहुत टिकाऊ स्टोरेज के लिए SSD ढूंढ रहे है तो आप Crucial BX500 SSD को अपने लिए चुन सकते हैं| 
  • यह SSD में 500 Mb/s से लेकर 600 Mb/s तक का डाटा को ले सकती है और भेज सकती है| 
  • इस SSD में 3 साल की वारंटी देखने को मिलती है|

गेमिंग कंप्यूटर ₹30,000 मॉनिटर के साथ कैसे बनाये?

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने Crucial BX500 SSD के बारे में जानकारी दी है की यह कैसा SSD है, इसकी स्पीड क्या है? व इस SSD को किस टाइप के कंप्यूटर के लिए चुनना चाहिए?| Crucial BX500 SSD Review in Hindi के इस आर्टिकल को पढ़ कर आप आसानी से SSD के प्रकार और Crucial BX500 SSD के रिव्यु के बारे में जान चुके होंगे|

Rate this post

Leave a Comment