भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य | इलेक्ट्रिक व्हीकल क्या है?

क्या आप जानते है भारत देश में वर्तमान समय में 9.66 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) भारत के सड़को पर चल रहे है यह जानकारी Union government’s e-vahan वेबसाइट पर दी गयी है|

पिछले कुछ वर्षो में आपने ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक कार इत्यादि के बारे में समाचार या किसी व्यक्ति द्वारा इसके बारे में जानकारी तो आपने जरूर सुनी होगी| 

क्योंकि पिछले कुछ वर्षो से ही इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन भारत में अधिक देखने को मिला है और आजकल अधिकतर शहरी इलाको में इलेक्ट्रिक रिक्शा तो आपको जरूर देखने को मिल जाएगी|

सर्वप्रथम इलेक्ट्रिक व्हीकल हमें वर्ष 1880 के दशक में देखने को मिली लेकिन वर्ष 2008 में बढ़ते पेट्रोल की महंगाई और बढ़ता वायु प्रदूषण के कारन इलेक्ट्रिक व्हीकल के पुनः निर्माण का बड़ा सुरुवात देखने को मिला|

चलिए आज के इस आर्टिकल में इलेक्ट्रिक व्हीकल क्या है, इलेक्ट्रिक व्हीकल की आवश्यकता क्यों है और भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य क्या है इन सभी बातों को जानने की और समझने की कोशिश करेंगे|

इलेक्ट्रिक व्हीकल क्या है? (What is Electric Vehicle in Hindi)

वाहन के कई प्रकार होते है जिसमे इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिसिटी के सहायता से चलने वाला वाहन है जो कार्य करने के लिए एक बैटरी में संग्रहीत ऊर्जा का प्रयोग करती है| बैटरी में संग्रहित इलेक्ट्रिसिटी या ऊर्जा का प्रयोग करके चलने वाली वाहन को इलेक्ट्रिक व्हीकल कहते हैं| 

इलेक्ट्रिक व्हीकल का सीधा सा अर्थ है इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाला व्हीकल जो पेट्रोल या डीजल से चलने वाली व्हीकल की तुलना में बिलकुल भी वायु प्रदूषण नहीं करती जो इसे पूर्णतः पर्यावरण प्रेमी बनाता है|

इलेक्ट्रिक व्हीकल के दो प्रकार होते हैं

  1. Battery electric vehicle (BEV)
  2. Plug-in Hybrid Electric Vehicles (PHEV)
इलेक्ट्रिक व्हीकल
इलेक्ट्रिक व्हीकल

Battery electric vehicle (BEV) क्या है?

यह इलेक्ट्रिक वाहन का एक प्रकार है जिसमे वायु प्रदूषण की मात्रा 0% पायी जाती है क्योंकि BEV व्हीकल कार्य करने के लिए पूरी तरह बैटरी पर निर्भर रहती है| 

Battery electric vehicle (BEV) में सभी कार्य एक बैटरी में संग्रहीत ऊर्जा के सहायता से ही होती है अगर इस व्हीकल से बैटरी को निकाल दिया जाये या बैटरी डिस्चार्ज हो जाये तो व्हीकल काम करना बंद कर देता है|

Plug-in Hybrid Electric Vehicles (PHEV) क्या है?

PHEV इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही एक प्रकार है जो कार्य करने के लिए विद्युत ऊर्जा का इस्तेमाल करती है लेकिन इसको इस तरह बनाया जाता है की जरुरत के अनुसार इसे पेट्रोल या डीजल की सहायता से भी चलाया जा सकता है|

PHEV इलेक्ट्रिक व्हीकल को इस प्रकार बनाया जाता है की इसको बैटरी की सहायता से और पेट्रोल की सहायता से अर्थात दोनों तरह की ऊर्जा का इस्तेमाल करके चलाया जा सकता है|

इलेक्ट्रिक व्हीकल की क्या विशेषता है?

  1. इलेक्ट्रिक व्हीकल वायु प्रदूषण नहीं फैलाते 
  2. इलेक्ट्रिक वाहन में ध्वनि प्रदूषण बहुत कम देखने को मिलती है
  3. इलेक्ट्रिक व्हीकल को घर पर आने वाली सामान्य विद्युत के द्वारा रिचार्ज करके भी चलाया जा सकता है| 
  4. EVs का रखरखाव में बहुत कम खर्चे आते है व इसकी आयु भी लम्बी होती है 
  5. EVs के खरीद पर बहुत ज्यादा टैक्स की बचत वर्तमान में देखने को मिलती है|

इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत में क्यों पसंद किया जा रहा है?

पूरी दुनिया में EVs को लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है साथ ही भारत में भी पिछले कुछ वर्षों से इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे इलेक्ट्रिक रिक्शा र इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है जिसके निम्नलिखित कारण है|

  1. भारत सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर लगभग ना के बराबर टैक्स लेती है| 
  2. EVs के रखरखाव और चलाने का खर्चा बहुत कम है| 
  3. इलेक्ट्रिक वाहन न के बराबर प्रदूषण फैलाती है| 
  4. भारत सरकार प्रदूषण से मुक्त होने के लिए खुद इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने में लोगों की सहायता कर रही है| 
  5. इलेक्ट्रिक वाहन की आयु बहुत लंबी होती है|
  6. इलेक्ट्रिक रिक्शा पेट्रोल से चलने वाली रिक्शा की तुलना में बहुत कम कीमतों में मिलती है|
इलेक्ट्रिक व्हीकल
इलेक्ट्रिक व्हीकल

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य क्या है?

 आप यह बात तो जरूर जानते होंगे की भारत में हर वर्ष वायु प्रदूषण पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बढ़ती है जिसमे दिल्ली जैसे शहर को विश्व के सबसे ज्यादा वायु प्रदुषण वाले शहर की सूचि में रखा जाता है| 

 वायु प्रदूषण को कम करने में इलेक्ट्रिक व्हीकल बहुत बड़ा योगदान दे सकता है क्योंकि 27 प्रतिशत वायु प्रदुषण भारत देश में केबल पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के कारन हो रहा है जो वायु प्रदुषण का बहुत बड़ा भाग है| 

इलेक्ट्रिक व्हीकल की अनेक लाभ जैसे कम कीमत, प्रदूषण मुक्त, अधिक लम्बी आयु और न के बराबर टैक्स इन सब लाभ को देखते हुए भारत में बहुत से लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को पसंद कर रहे हैं

जिस प्रकार भारत में पिछले कुछ वर्षो में इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद बढ़ी है उससे प्रतीत होता है की आने वाले कुछ वर्षो में भारत बहुत बड़ा बाजार बनेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्योंकि आने वाले वर्षो में लेक्ट्रिक व्हीकल के उपभोग की बढ़ने की बहुत संभावना है|

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाजार का भविष्य

भारत में पिछले वर्ष के इलेक्ट्रिक व्हीकल के ख़रीद का डाटा बताते है की भारत में साल 2030 तक लगभग 30% प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहन (कार) हो सकती है 70% वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन और 80% स्कूटर और थ्री वीलर और 2050 तक आते आते यह आंकड़ा 100% हो सकता है| 

क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल EVs के बहुत से लाभ है इसलिए पुरे विश्व की सरकार चाहती है की वह अपने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल EVs को बढ़ावा दे, भारत देश की सरकार भी चाहती है की भारत में अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपभोग करे| 

भारतीय सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के charging infrastructure के लिए FAME-India Scheme के तहत Rs.1000 Cr रूपए allocate किये जिससे भारत में EVs चार्जिंग टशन बन सके| 

ऊपर बताये गए आंकड़ों से आप समझ सकते है की भारत में आने वाले वर्षो में इलेक्ट्रिक वाहन का कितना बड़ा बाजार है और इलेक्ट्रिक व्हीकल का भारत में भविष्य क्या है|

क्या इलेक्ट्रिक व्हीकल के कंपनी में इन्वेस्टमेंट करना सेफ है?

अभी के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल के कंपनी में इन्वेस्ट करना सेफ है क्योंकि आने वाला दौर इलेक्ट्रिक व्हीकल का है और हौंडा और टाटा जैसे बड़ी भारतीय कंपनी बहुत बड़े मात्रा में इलेक्ट्रिक व्हीकल में इन्वेस्ट कर रही है| 

होंडा कंपनी का कहना है कि आने वाले दशक में अर्थात 2020-2030 की दशक में इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवेलप करने में वह 40 बिलियन डॉलर (करीब 3,044 करोड़ रुपये) इन्वेस्ट करेगी| 

हौंडा जो की टू व्हीलर बनाने वाली भारत की सबसे बढ़ी कंपनी है यह कंपनी पिछले कितने ही वर्षो से प्रॉफिट में ही रही है इसलिए इस समय हौंडा कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टॉक में इन्वेस्ट करना लाभकारी हो सकता है| 

अगर वर्तमान में आप सही से जांच परख करके इलेक्ट्रिक व्हीकल की कंपनी में इन्वेस्ट करेंगे तो आने वाले समय में आप बहुत ज्यादा मात्रा में प्रॉफिट कमा सकते हैं और यह समय इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में इन्वेस्ट करने का सबसे अच्छा समय है|

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी में इन्वेस्टमेंट का भविष्य क्या है?

आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही है इसलिए अगर वर्तमान में आप सही से जाँच के और जानकारी को समझ के सही कंपनी में इन्वेस्ट करेंगे तो आपको बहुत लाभ हो सकता है| 

S NoCOMPANYINDUSTRY
1Amara Raja Batteries Ltd.Batteries
2Exide Industries Ltd.Batteries
3Hero MotoCorp Ltd.Automobile Two & Three Wheelers
4Himadri Speciality Chemical Ltd.Chemicals

ऊपर टेबल में बताई गयी कुछ कंपनियां है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाती है इसमें इन्वेस्ट करना वर्तमान में सेफ है|

इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य कैसा है?

भारत में आने वाले दसक में बहुत बड़े तोर पर इलेक्ट्रिक वाहन की क्रांति आने वाली है और यह क्रांति भारत में बहुत बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार को निर्मित कर सकता है|

इलेक्ट्रिक कार को चलाने की लागत कितनी है?

एक इलेक्ट्रिक को चलाने की लागत 1रूपए / 1KM है अर्थात EVs कार से 1 किलोमीटर का सफर करने की लागत 1 रूपए है|

निष्कर्ष

आने वाले समय में वाहनों का भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल है भारत देश में भी बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ने लगा है और आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की क्रांति आने की उम्मीद है जिससे भारत देश में बहुत बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार खुल सकता है|

Rate this post

Leave a Comment